{"_id":"65147645f56ed242e50577db","slug":"ayushman-card-will-be-made-for-66-thousand-eligible-ration-card-holders-in-the-district-unnao-news-c-217-1-sknp1021-4476-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिले में 66 हजार पात्र राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिले में 66 हजार पात्र राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में 66 हजार पात्र राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस दौरान छह और उससे अधिक सदस्य वाले परिवार पात्र होंगे। वहीं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अब लोग घर में बैठकर एप के माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब पात्र गृहस्थी कार्ड वाले परिवार के छह और छह से अधिक सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस दौरान जिले में 5 लाख दो हजार राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 66 हजार कार्ड धारक पात्र हैं, जिनके परिवार में छह और उससे अधिक सदस्य हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने सभी राशन की दुकान के संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इसके लिए अधिक से अधिक जागरूक करें। साथ ही लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करें।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि अब आयुष्मान एप को मोबाइल में डाउनलोड कर भी कार्ड बनवाया जा सकता है। एप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद समस्त जानकारी में उसमें डाले। इसके बाद विभाग के माध्यम से उसका सत्यापन होगा और कार्ड को अप्रूूव कर दिया जाएगा। इसके बाद कार्ड को मोबाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि शासन की गाइडलाइन के तहत अब तक सिर्फ अंत्योदय राशनकार्ड धारक आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र होते थे। लेकिन हाल ही में शासन स्तर से जारी हुई आयुष्मान कार्ड की नई नीति के बाद पात्र गृहस्थी कार्डधारक भी पात्र के दायरे में आ गए हैं।