फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   awaidh vasuli

पड़ाव अड्डों पर वाहनों से अवैध वसूली बंद

Wed, 08 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
awaidh vasuli
उन्नाव। उन्नाव-बिठूर मार्ग पर संचालित पड़ाव अड्डा पर वाहनों से मनमानी शुल्क वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद संचालकों ने मंगलवार को गुमटी और बोर्ड हटा लिया। मार्ग से निकलने वाले वाहनों से हो रही अवैध वसूली भी बंद कर दी।
विज्ञापन

सफीपुर के परियर स्थित बालू खनन स्थल से बालू लेकर निकलने वालों वाहनों से पड़ाव वसूली का ठेका जिला पंचायत ने चकलवंशी निवासी एक व्यक्ति को दिया था। पड़ाव अड्डा संचालक को नियमानुसार केवल उन्हीं भार वाहनों से निर्धारित पड़ाव शुल्क लेना था जो परियर घाट से बालू लेकर निकलते हैं, लेकिन संचालक मनमाने तरीके से बैरियर को उन्नाव बिठूर मार्ग पर लगाकर बिठूर और कानपुर की ओर से आने वाले खनिज लदे वाहनों और किसानों से भी शुल्क वसूली करने लगा।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में रविवार रात बिठूर बालू घाट संचालक और परियर घाट संचालकों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इसी तरह बारासगरवर थाना के बक्सर क्षेत्र में फतेहपुर उन्नाव मार्ग स्थित गंगापुल के पास भी जिला पंचायत का बोर्ड लगाकर अवैध रूप से पड़ाव अड्डे का संचालन किया जा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को दोनों स्थानों पर पड़ाव शुल्क के नाम पर हो रही वसूली बंद रही। जिला पंचायत के अधिकारियों ने अंकुश लगाते हुए परियर में मुख्य मार्ग पर लगाया गया बैरियर हटाकर खनन स्थल को जाने वाले रास्ते में लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि पड़ाव अड्डे में केवल स्थानीय उद्गम स्थल से खनन लेकर निकलने वाले वाहनों से ही पड़ाव शुल्क लिए जाने की अनुमति है। आम रास्ते से निकलने वाले वाहनों से शुल्क वसूली गलत है। इसे नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed