फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auto driver dies due to collision with unknown vehicle

Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Thu, 16 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dies due to collision with unknown vehicle
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बहुराजमऊ गांव के पास किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी सुनील कुमार (32) ऑटो चालक था। मंगलवार को सवारियां लेकर सिकंदरपुर कर्ण आया था। सवारी उतारने के बाद खाली ऑटो लेकर रात करीब नौ बजे घर जा रहा था। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बीघापुर थानाक्षेत्र के बहुराजमऊ गांव के पास किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मां रामदुलारी ने बताया कि बेटा पहले सूरत में ट्रक चलाता था। पति की मौत के बाद अकेला होने से वह घर आ गया था। यहीं ऑटो खरीदकर चलाना शुरू किया था। दो बहनों में रोशनी की शादी की थी। छोटी बहन आवंतिका के लिए लडक़े की तलाश कर रहा था। इसलिए उसने अपनी शादी नहीं की थी। इकलौते बेटे की मौत से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



भाई दूज पर बहनों को बिलखता छोड़ गया भाई

सुनील परिवार का सहारा था। पिता की मौत के बाद बहनों का भी ध्यान रखता था। भाई दूज पर विवाहित बहन रोशनी ने आने की बात कही थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मिलने से पहले ही भाई हमेशा के लिए उनसे दूर हो जाएगा। भाई की मौत से बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed