फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto and bike collided, auto rider died

Unnao Accident: ऑटो और बाइक की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव साईंपुर सगौड़ा के मजरा हसनापुर निवासी जगदीश का पुत्र रवि (32) ऑटो से बांगरमऊ आ रहा था। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास बांगरमऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ऑटो में टकरा गई।

विज्ञापन
Auto and bike collided, auto rider died
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के निकट बाइक और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में ऑटो में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव साईंपुर सगौड़ा के मजरा हसनापुर निवासी जगदीश का पुत्र रवि (32) ऑटो से बांगरमऊ आ रहा था। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास बांगरमऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ऑटो में टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में आगे बैठा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे की मौत से परिजनों को हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed