{"_id":"581394f34f1c1ba55abc1b12","slug":"auspicious-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धनतेरस’ पर बरसी लक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धनतेरस’ पर बरसी लक्ष्मी की कृपा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन लोगाें ने दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन, चम्मच से लेकर कुकर, टीवी से लेकर वाशिंग मशीन और सोने चांदी के आभूषण व सिक्कों आदि की खूब खरीदारी की। शहर के सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ों के अलावा खानपान की दुकानों के दुकानदारों ने भी धनतेरस पर्व को देखते हुए तड़के सुबह से ही तैयारी कर ली थी। इस दिन बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही और बाजार में देर रात तक रौनक बनी रही। व्यापारियों कि अनुसार त्योहार पर जिले में 50 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ।
विज्ञापन
मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि देव का जन्म हुआ था और लोग इस दिन को धनवंतरि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। आस्था है कि इस दिन कोई न कोई नई वस्तु की खरीदारी करनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए लोग गृहस्थी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी वजह से लोग अपनी सामर्थ्य के हिसाब से इस दिन कुछ न कुछ खरीदते जरूर हैं। इस मान्यता के अनुसार सभी ने छोटे से बड़ा कुछ न कुछ सामान खरीदा।
विज्ञापन
सबसे अधिक भीड़ बर्तन दुकानों में रही
धनतेरस के त्योहार पर अन्य दुकानों के अलावा सबसे अधिक भीड़ बर्तन की दुकानों पर दिखी। लोगाें ने इस दिन बर्तनों की जमकर खरीदारी की। इसमें लोहे के बर्तनों से स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की बाजार में भरमार रही। बाजार में लगी स्थाई व अस्थाई रूप से सबसे अधिक दुकानें भी बर्तन की ही लगी थी। बर्तन व्यापारियों की मानें तो धनतेरस के दिन जिले में करीब सात से आठ करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
लाइट वेट हैवी डिजाइन वाले जेवर रहे लोगों की पहली पसंद
सोने चांदी की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने इस बार वजन में हल्के व देखने में भड़काऊ जेवरात वाले आभूषणों पर अधिक ध्यान दिया। लोगों की मांग रही कि कम से कम वजन में भड़काऊ दिखने वाली ज्वैलरी मिले। इसके अलावा बाजार में एक ग्राम से बनने वाली ज्वैलरी ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। सर्राफा व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर करीब 10 करोड़ रुपए के सोने-चांदी का व्यवसाय हुआ है।
वाहन शोरूमों में भी रही खरीदारों की भारी भीड़
बर्तन, सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के अलावा दुपहिया व चार पहिया वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई। इसमें युवाओं ने स्पोर्टी लुक वाली बाइकें अधिक पसंद की। एक ओर जहां मध्यम वर्गीय लोगों ने साइकिल से लेकर बाइकें खरीदी वहीं उच्च वर्ग के लोगों ने चार पहिया वाहनों को अपनी पसंद बनाया। टूव्हीलर व फोर व्हीलर वाहनों के डीलरों की मानें तो इस वर्ष 10 करोड़ से अधिक कीमत के वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटमों का भी जिले में करीब 7 करोड़ रुपए का व्यवसाय हुआ।
पांच करोड़ से अधिक का बिक गया कपड़ा
फैशन के इस दौर में लोग अन्य सामानों के साथ कपड़ों की खरीदारी करना नहीं भूलते हैं। इस त्योहार में भी लोगों ने कपड़ों की जमकर खरीदारी की। शहर की मुख्य कपड़ा मार्केट धवनरोड में खरीदारों की भारी भीड़ रही। लोग अपने साथ-साथ महिलाओं व बच्चों को लेकर कपड़ों की खरीदारी करते रहे। जानकाराें की मानें तो इस दिन जिले में कपड़े का कारोबार लगभग पांच करोड़ का हुआ।
फोटो नंबर-15
परिचय-शहर के एसबीआई एटीम में लगी ग्राहकों की लाइन।
एटीएम पर रही ग्राहकों की भीड़
धनतेरस के त्योहार पर लोगों को खरीदारी करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह शहर की बैंकों व एटीएम का सहारा लेने लगे। ऐसे में बैंक शाखाओं व एटीएम में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। लोग घूम-घूमकर कम भीड़ वाले एटीएम की तलाश करते रहे और जहां भी कम भीड़ दिखी लोगों ने वहां से रुपये निकाले।