फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auras CHC ranks 39th in the state, first in the district in rejuvenation

Unnao News: कायाकल्प में औरास सीएचसी का प्रदेश में 39वां, जिले में पहला स्थान

Fri, 28 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 28 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Auras CHC ranks 39th in the state, first in the district in rejuvenation
औरास। कायाकल्प योजना में बेहतरीन काम और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ही मरीजों की सुविधाएं के लिए किए गए प्रयासों के लिए औरास सीएचसी को जिले में पहला स्थान मिला है। जबकि प्रदेश की रैंकिंग में 39वां स्थान आया है। एक्सप्रेसवे की सीएचसी जिले में पहले स्थान पर और हाईवे की सीएचसी का चौथा नंबर आया है।
विज्ञापन

शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई, दवाओं के रख रखाव, जननी सुरक्षा केंद्र की व्यवस्था, मरीजों को बैठने और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने, अस्पताल की सभी पंजिकाएं, दवाओं की स्टॉक बुक, शुद्ध पेयजल ,शौचालय आदि व्यवथाएं दुरुस्त करने के लिए कायाकल्प अभियान चलाया था। अभियान को लेकर समय-समय पर लखनऊ की कायाकल्प टीम अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेज रही थी। जिसके तहत कायाकल्प टीम के सदस्यों ने तीन-तीन बार सभी सीएचसी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

25 अप्रैल को घोषित की गई रैंकिंग में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की नजदीकी औरास सीएचसी को प्रदेश में 39वां स्थान और जिले में पहला स्थान आया है। वहीं जिले की बिछिया सीएचसी को दूसरा, अचलगंज ने तीसरा, और नवाबगंज में चौथा स्थान हासिल किया है। कायाकल्प योजना में जिले का पहला पुरस्कार मिलने की सूचना पर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया कि यह अवार्ड हम सभी की मेहनत का परिणाम है। अस्पताल को बेहतर बनाने में सभी कर्मियों की भागीदारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed