फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Audit of budget spent through BEO starts

बीईओ के माध्यम से खर्च हुए बजट का ऑडिट शुरू

Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Audit of budget spent through BEO starts
मौहाझ्ीबाग प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों का ऑडिट करते टीम के सदस्य। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर क्षेत्र के मौहारी बाग में संचालित प्राथमिक स्कूल में बीईओ की ओर से खर्च किए गए बजट का ऑडिट हुआ। लखनऊ से आई ऑडिट टीम के सदस्यों ने बीईओ से निष्ठा ट्रेेनिंग में खर्च किए बजट के साथ सामान की हुई खरीदारी के बिल वाउचर की जांच की। इसमें वाउचर में कमी मिलने पर बीईओ से पूछताछ की गई तो उन्हें पसीना छूटा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 1 अक्तूबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक बेसिक शिक्षा विभाग में खर्च किए गए बजट का सत्यापन शुरू हो गया है। रविवार को लखनऊ से आई ऑडिट टीम ने जिले के सोलह ब्लॉकों में संचालित ब्लॉक संसाधन केंद्राें के रखरखाव के लिए प्रति बीआरसी जारी होने वाली 80 हजार रुपये का ऑडिट किया। वहीं, 16 बीआरसी में प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों की कराई गई निष्ठा ट्रेनिंग के लिए जारी किए गए 40 लाख रुपये के बिल वाउचर की जांच की। निष्ठा ट्रेनिंग में राज्य परियोजना से प्रति शिक्षक 500 रुपये दिए गए थे। इसमें 200 रुपये शिक्षक पर व अन्य रुपयों को एकत्र कर बीआरसी में प्रोजेक्टर, जेनरेटर, सीसीटीवी, वीडीओ रिकॉर्डर के साथ रंगाई-पुताई व अन्य मद में खर्च करना था। यह खरीदारी जेमपोर्टल से की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को हुए ऑडिट में कई बीईओ पूरे कागज नहीं दिखा पाए थे। कागज दिखाने में आनाकानी करने पर ऑडिट टीम के सदस्यों ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा को साथ बिठाया। उनके नेतृत्व में बीईओ ने रविवार को सभी जरूरी कागजात तो प्रस्तुत किए लेकिन वाउचर की जांच में हुई पूछताछ में उनके पसीने छूटे। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि अब 8 जुलाई को स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों को बुलाकर उनसे भी खरीद संबंधी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed