{"_id":"625c5f3edb548878112cfc9b","slug":"attack-with-knife-on-wife-unnao-news-knp6917687127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और खुद को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और खुद को मारा चाकू
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अंकित। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। ससुराल आए युवक का नशे में साले से विवाद हो गया। पत्नी ने विरोध किया तो युवक ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया। हादसे में घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थानाक्षेत्र के बबुरिहा निवासी रामप्रकाश सविता के बड़े बेटे विपिन की रविवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए लखनऊ के मवइया निवासी बहन संध्या (23) पति अंकित (25) के साथ मायके आई थी। शनिवार रात करीब नौ बजे अंकित शराब पीकर घर लौटा। नशे में अंकित मेहमानों को भोजन परोसने लगा। भोजन गिरने पर उसकी कुछ मेहमानों से नोकझोंक हुई। ये देखकर साले विपिन ने आपत्ति जताई और अंकित से अंदर जाने के लिए कहा। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
मारपीट की नौबत देखकर परिजनों ने समझाया। नाराज होकर अंकित छत पर चला गया। पत्नी संध्या भी छत पर पहुंच गई। दोनों में विवाद होने लगा। इसी दौरान अंकित ने चाकू से पत्नी के पेट पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद अंकित ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया। रात करीब 10 बजे परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल संध्या। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन