फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ATMs were giving him away, people wandering around

एटीएम दे गए दगा, इधर-उधर भटके लोग

Sun, 11 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 11 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ATMs were giving him away, people wandering around
-छोटा चौराहा के पास पीएनबी जवाहर नगर एटीएम बूथ का बंद पड़ा शटर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से बैंकों में करेंसी की किल्लत है। एटीएम में भी नोटों का सूखा है। ऐसे में शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से हालात बदतर हो गए हैं। शहर के 27 एटीएम में से शनिवार को 17 एटीएम ही कैश निकाल रहे थे। बाकी सब शोपीस साबित हुए। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां कैश था वहां घंटों लाइन में जूझने के बाद दो हजार ही मिल सके। सरकार ने 19 नवंबर से एटीएम से 4500 रुपये निकासी होने का ऐलान किया था। जो फिलहाल कोरा दावा साबित हो रहा है। 4500 तो दूर की बात ढाई हजार रुपये भी एटीएम नहीं निकाल सके।  

सीन-1
समय 12:00 बजे
शहर के बस स्टाप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का शटर बंद था। कुछ युवक आपस में बाते करते हुए वापस जा रहे थे कि जेब में दो सौ रुपये भी नहीं है। दोस्त का जन्मदिन कैसे सैलीब्रेट करें। दोनों सिस्टम को कोसते हुए लौट गए।
विज्ञापन


सीन-2
समय 12:20 बजे
छोटा चौराहा से कुछ कदम दूरी पर स्थित पीएनबी मुख्य शाखा का एटीएम बूथ का शटर बंद मिला। इसके ठीक सामने बैंक आफ इंडिया का एटीएम बूथ लगातार सातवें दिन शोपीस बना रहा। नोट मिलने की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग दूर से ही शटर बंद देख बैरंग लौटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-3
समय 12:35 बजे
छोटा चौराहा होते हुए कोतवाल आवास के सामने स्थित एक्सिस बैंक व बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पर भी सन्नाटा पसरा था। दोनों एटीएम में से किसी में भी कैश नहीं था। गार्ड ने लोगों के सवालों से बचने के लिए कैश न होने की नोटिस चस्पा कर पल्ला झाड़ा।

सीन-4
समय 1:00 बजे
जिला पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ का शटर भी डाउन था। वहां मौजूद गार्ड सर्वर न होने से एटीएम के काम न करने की जानकारी दे रहा था। इस दौरान जो भी आता वह शटर बंद देख वापस लौट जाता। हर कोई करेंसी की कमी पर सरकार को कोस रहा था।


इनसेट
शहर के एटीएम पर एक नजर
बैंक का नाम    एटीएम संख्या    बंद एटीएम
एसबीआई            06              01
पीएनबी               04              02
आईसीआईसीआई    05             05
बैंक आफ बड़ौदा    05             05
एक्सिस बैंक         03               02
बैंक आफ इंडिया    01              01
देना बैंक              01               00
यूनियन बैंक          02              01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed