फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at highway there was jam for one hour

हाईवे पर एक घंटे लगा जाम

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
at highway there was jam for one hour
हाइवे पर लखनऊ से कानपुर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। कानपुर लखनऊ हाईवे पर गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गया। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार शाम सात बजे कानपुर से लखनऊ जा रहा गिट्टी लदा ट्रक दही थानाक्षेत्र के रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास डंपर में पीछे से घुस गया। इसके बाद डंपर तो किसी तरह से वहां से निकल गया लेकिन क्षतिग्रस्त ट्रक बीच रोड पर ही खड़ा हो गया। जिससे जाम लग गया। स्थितियां बिगड़ती देख चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

बीच रोड पर ट्रक के खड़े हो जाने से वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते कानपुर से लखनऊ साइड पर एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। इसी बीच मामले की सूचना दही थाना पुलिस को हुई तो सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने क्रेन बुलवाई। इसके बाद ट्रक को हटवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed