फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Assistant teachers assigned to the school

सहायक टीचरों को विद्यालय आवंटित

Sun, 31 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 31 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Assistant teachers assigned to the school

उन्नाव। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों की शनिवार को डायट में काउंसलिंग कराकर विद्यालयों का आवंटन भी कर दिया गया। महिला व विकलांग शिक्षामित्रों को मिलाकर 1350 शिक्षामित्रों को सहायक टीचर पद के लिए विद्यालय आवंटित किए गए।

विज्ञापन


शिक्षामित्रों के सहायक टीचर बनने के बाद उन्हें विद्यालय देने के लिए डायट में बीएसए ने आठ काउंटर बनाए थे। इसमें बीघापुर व सुमेरपुर ब्लॉक में बीईओ रंगनाथ चौधरी, गंजमुरादाबाद व बागंरमऊ में बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी,  फतेहपुर चौरासी व सफीपुर में बीईओ हरिश्चंद्र चक, नवाबगंज व सिकंदरपुर करन में बीईओ संजय राय, सिकंदरपुर सरोसी व बिछिया में बीईओ जयशंकर बाजपेई, हसनगंज व औरास में बीईओ अरविंद कुशवाहा, हिलौली व असोहा में नगर शिक्षाधिकारी सुरेशचंद्र वर्मा तथा पुरवा व मियागंज में बीईओ सुषमा सिंह विद्यालय आवंटन की सूची में शिक्षामित्रों से हस्ताक्षर करा रहीं थीं।
विज्ञापन


विद्यालयों की सूची बाहर चस्पा कर दी गई थी। शिक्षामित्र आकर अपना विद्यालय सूची में देख रहे थे और उस विकासखंड के काउंटर पर जाकर सूची में अंकित विद्यालय के सामने हस्ताक्षर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह मेन गेट पर बैठकर शिक्षामित्रों को अंदर भेज रहे थे ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। काउंसलिंग के लिए सबसे पहले विकलांग शिक्षामित्रों को भेजा गया। उसके बाद महिलाओं ने जाकर विद्यालय लिए। काउंटरों की देखरेख की जिम्मेदारी बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह कर रहे थे। सुबह आठ बजे शुरू हुई काउंसलिंग दोपहर 1.30 बजे तक चली।

बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नियुक्ति पत्र तैयार कराए जा रहे हैं जल्द ही बीआरसी से उपलबध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed