{"_id":"668839cf194c583567032a35","slug":"assistance-of-two-lakhs-to-the-husband-of-the-woman-who-died-in-hathras-accident-unnao-news-c-221-1-sknp1055-116625-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाथरस हादसे में मृत महिला के पति को दो लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाथरस हादसे में मृत महिला के पति को दो लाख की सहायता
विज्ञापन
बीघापुर। हाथरस सत्संग कार्यक्रम में मृतक महिला के पति को एसडीएम ने शासन द्वारा दी गई दो लाख की आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र सौंपा। धनराशि पति के खाते में भेजी गई है।
मंगलवार को हाथरस सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में बक्सर निवासी रूबी की मौत हो गई थी। गुरुवार को बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की दो लाख की आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र लेकर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने पति राजन को आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र दिया।
एसडीएम ने ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि सरकार व तहसील प्रशासन आपके साथ है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह अवगत कराएं। हर संभव मदद की जाएगी। एसडीएम ने भगदड़ में सुरक्षित रहे पुत्र श्रेयांश से भी बात की। एसडीएम ने बताया कि पति के खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजी गई है।