फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ashish of Shuklaganj hoisted the tricolor on the highest peak of Africa

शुक्लागंज के आशीष ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ashish of Shuklaganj hoisted the tricolor on the highest peak of Africa
उन्नावः अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो में तिरंगा लहराते शुक्लागंज के ग्राम कर्मी ब - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र के ग्राम कर्मी बिझलामऊ निवासी आशीष दीक्षित ने 26 जनवरी की सुबह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर देश के साथ-साथ प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। आशीष वर्तमान में यूपी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) में कार्यरत हैं। उनके पिता अवधेश दीक्षित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

किलिमंजारो अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5895 मीटर (19341 फ ीट) है। आशीष इससे पूर्व लेह लद्दाख से करीब 6153 मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्टोक कांगड़ी पीक एवरेस्ट पर तिरंगा फ हराने का कारनामा कर चुके हैं। आशीष की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में हौसला हो तो ऊंचाइयां मायने नहीं रखतीं।
विज्ञापन

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर आशीष ने वहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया एवं हेलमेट पहनने का संदेश भी दिया। आशीष का कहना है कि भविष्य में उनकी योजना यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अलब्रुस पर चढ़ाई करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed