फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Arto office to monitor third eye

तीसरी आंख की निगरानी में एआरटीओ कार्यालय

Thu, 23 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 23 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arto office to monitor third eye
उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। इसके लिए कार्यालय में चार कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से कार्यालय में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एआरटीओ प्रशासन के कक्ष कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कार्य कार्यालय में दलालों की बढ़ रही धमाचौकड़ी को कम करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में लगाए गए चार सीसी टीवी कैमरे में एक कैमरा कार्यालय के इंट्री प्वाइंट पर लगा है। दूसरा तिजोरी रूम में लगवाया गया है। तीसरा कैमरा अंदर गैलरी में लगा है। एआरटीओ के मुताबिक इससे अंदर की गैलरी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी तथा चौथा कैमरा कार्यालय के बाहरी ओर लगवाया गया है।
विज्ञापन


यह कैमरा विंडो में लाइन लगाकर खड़े होकर काम कराने वाले आवेदक व दलालों पर नजर रखेगा। एआरटीओ कार्यालय में दलालों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन आयुक्त ने सीसी टीवी लगवाने के निर्देश दिए थे उसी के तहत यह कार्यवाही की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में दलालों स्थिति किसी से छुपी नहीं है। यहां बाबुओं के बगल में बैठकर दलाल काम कराते हैं। इससे कार्यालय में काम कराने आ रहे लोगों को इसकी भी जानकारी नहीं हो पाती कि कौन बाबू है और कौन दलाल। बाबू भी साधार तरीके से काम कराने आ रहे आवेदकों का काम सीधे नहीं करते। उनको इतने तौर तरीके बता देते हैं कि आवेदक को ऊबकर दलाल का सहारा लेना पड़ता है।


अभी दो सीसी टीवी कैमरों की और आवश्यकता
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई की माने तो अभी कार्यालय में दो सीसी टीवी कैमरों की और आवश्यकता है। इसमें से एक कैमरा रिकार्ड रूम में तथा दूसरी कार्यालय के अंदर बनी गैलरी में। ये जो कैमरे लगे हैं इससे रिकार्ड रूम व केबिन के बीच की गैलरी में होने वाली गतिविधियां नहीं दिखाई देतीं। इससे कर्मचारी भी मनमानी किया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed