{"_id":"5a7c94634f1c1bd34b8b7936","slug":"art-center-to-be-opened-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खुलेगा एआरटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खुलेगा एआरटी सेंटर
unnao
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
- डीएम रविकुमार एनजी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। एचआईवी के मरीजों को दवा के लिए कानपुर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में ही एंट्री रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी ) सेंटर खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। बांगरमऊ में जनवरी माह में एचआईवी के 38 मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
बांगरमऊ में एचआईवी पीड़ितों के मिलने के बाद बुधवार रात डीएम ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसायटी व उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी टीम के सदस्यों के साथ वार्ता की थी। इस दौरान बांगरमऊ में आईसीटीसी(एकीकृत परामर्श केंद्र) के साथ ही जिला अस्पताल में एआरटी सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार एचआईवी की पुष्टि के बाद संक्रमण किस स्तर तक पीड़ित व्यक्ति के शरीर में फैला, इसकी जांच के लिए मरीज को एआरटी सेंटर कानपुर भेजा जाता है। कानपुर में जांच व दवा के लिए आने जाने में मरीज का काफी वक्त जाया हो जाता है। ऐसे में जिला अस्पताल में एआरटी सेंटर खुलने से जिले के मरीजों को मिल सकेगा। एआरटी सेंटर में सीडीफोर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। यहां जांच के साथ ही मरीज को दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एचआईवी फैलने के कारणों पर हुई चर्चा
नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन) की डा. आशा हेगड़े और यूपीसेक(यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी) की प्रभारी डा. प्रति पाठक ने अपर निदेशक डा. अजय शुक्ल व संयुक्त निदेशक डा. अरुण कुमार सिंघल के साथ बुधवार को बांगरमऊ का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने डीएम रवि कुमार एनजी के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बैठक की। इस दौरान बांगरमऊ क्षेत्र में एचआईवी फैलने के कारणों पर चर्चा हुई। डीएम रवि कुमार एनजी ने बताया कि सिर्फ सिरिंज से ही क्षेत्र में एचआईवी नहीं फैला है। एचआईवी फैलने के कई और कारण हैं। अब एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करना प्रथम उद्देश्य है।
विज्ञापन
इनसेट
नुक्कड़ नाटक से करेंगे जागरूक
नाको व यूपीसेक टीम के सदस्यों ने बांगरमऊ क्षेत्र में वृहद स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने की सलाह दी है। डीएम रवि कुमार एनजी ने कहा कि आसपास के जिलों में सक्रिय एनजीओ की मदद से बांगरमऊ क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकाें का आयोजन कराया जाएगा। एचआईवी कैसे फैलता है, इससे कैसे बचा जा सकता, इसकी जानकारी दी जाएगी।
इनसेेेट
झोलाछाप गया जेल
उन्नाव। बांगरमऊ में संक्रमित सिरिंज से लोगों को एचआईवी का शिकार बनाने वाले झोलाछाप राजेश यादव को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बुधवार सुबह आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद राजेश को कोर्ट में हाजिर किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।