फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Arrested for giving information about military bases

सैन्य स्थलों के फोटो भेजने में गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrested for giving information about military bases
सैन्य ठिकानों की जानकारियां देने में गिरफ्तार
विज्ञापन

बीघापुर (उन्नाव)। बेहद संवेदनशील सैन्य ठिकानों की फोटो व वीडियो विदेश में बैठी महिला को भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार रात एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक और विदेशी महिला फेसबुक के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। सूचनाएं देने के बदले आरोपी के पिता के अकाउंट में रुपये भेजे जाते थे।
थाना क्षेत्र के ओसियां गांव निवासी आरोपी उमेश कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर सेना की वर्दी पहने फोटो लगा रखी थी। लगभग एक साल पहले एक विदेशी महिला ने फेसबुक के जरिए उमेश से संपर्क किया। मोबाइल पर महिला ने उससे बात की और करोड़पति बनाने का झांसा देकर सैन्य स्थलों के फोटो व वीडियो बनाकर भेजने की बात कही।
विज्ञापन

उमेश सेना के लखनऊ, नासिक समेत अन्य सैन्य स्थलों पर सेना की वर्दी पहनकर पहुंचा और वहां की फोटो और वीडियो बनाकर विदेशी महिला को भेजना शुरू किया। बुधवार को एटीएस की टीम ने पुलिस की मदद से उमेश को उसके घर से गिरफ्तार कर आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की पूरी वर्दी, एक तमंचा, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि महिला इस काम के बदले पिता राजबहादुर के यूपी ईस्टर्न बैंक खाते में रुपये भेजती थी। लगभग 50 हजार रुपये भेज चुकी है। बीघापुर थाना के अपराध निरीक्षक हीरा सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में सैन्य स्थलों के फोटो और वीडियो मिले हैं।

आरोपी के खिलाफ 3/4, 5/6 शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के अलावा, गलत तरीके से सेना की वर्दी पहनने, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। सीओ डीपी सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। बैंक खाते में एक साल के अंदर कितना लेनदेन हुआ है, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed