फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   arogya mela

स्वास्थ्य मेले में नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीज परेशान

Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
arogya mela
उन्नाव। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सीएचसी पीएचसी में संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला अब औपचारिकताओं में निपट रहा है। किसी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं पहुंच रहे तो कहीं समय से पहले बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में जिस उद्देश्य को लेकर शासन ने इसका संचालन शुरू किया था वह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे ही स्वास्थ्य केंद्रों में लटक गया ताला
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का संचालन प्रत्येक रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाना है। लेकिन हकीकत में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के जगतनगर व गौरियाकला में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेला लगा लेकिन यहां सिर्फ टीकाकरण किया गया। दोपहर एक बजे यहां ताला लटकने लगा। उसके बाद जो भी मरीज पहुंचे वह ताला बंद देख वापस लौट गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि मरीज नहीं होंगे इसलिए स्वास्थ्य टीम वापस लौट गई होगी।
विज्ञापन

पुरवा ब्लॉक के गढ़ाकोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले में मरीज तो समय से दिखाने के लिए पहुंचे लेकिन डॉक्टर के न आने से वह निराश होकर वापस लौट गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बीमार होने से वह स्वास्थ्य मेले में नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 42 स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2971 मरीजों की जांच हुई। इसमें 1278 पुरुष, 1280 महिलायें व 413 बच्चे शामिल हैं। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 309 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जांच के दौरान 73 नेत्र रोगी, 159 बुखार के मरीज मिले। मलेरिया रैपिड किट से 46 की जांच की गई सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टरों को जांच के दौरान लीवर के 109, सांस के 170, गैस्ट्रो के 280, स्किन के 468, संदिग्ध क्षय रोगी 1, खून की कमी के 59, हाईपरटेंशन के 89 मरीज व कुपोषित 19 बच्चे मिले। कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य सभी को दवाएं दी गईं।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि निर्धारित समय से पहले स्वास्थ्य केंद्र बंद नहीं किया जा सकता। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों की मैं जांच कराऊंगा। समय से पहले बंद करने पर डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा
उन्नाव। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सीएचसी व पीएचसी में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई। सभी स्थानों पर 3258 लोगों को टीका लगा।

रविवार को हुए टीकाकरण में अचलगंज में 282, असोहा में 196, औरास में 44, बांगरमऊ में 202 व बिछिया में 231 लोगों के टीका लगा। बीघापुर में 142, फतेहपुर चौरासी में 64, गंजमुरादाबाद में 82 व हसनगंज में 106 के टीका लगा। हिलौली में 149, मियागंज में 32, नवाबगंज में 253, पुरवा में 275, सफीपुर में 180 व शुक्लागंज में 244 के टीका लगा। सिकंदरपुर सरोसी में 294, सुमेरपुर में 167 व जिला अस्पताल में 315 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगा।
टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 3054 को कोविशील्ड व 204 को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed