फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Application for O level and Triple C computer course training up to five

Unnao News: ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण के लिए आवेदन पांच तक

Wed, 24 Jul 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Application for O level and Triple C computer course training up to five
उन्नाव। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त किया जा सकता है। योजना के तहत एक लाख वार्षिक आय वाले ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने बताया कि अभ्यर्थी obecomputertraining.upsdc.gov.in पर लिंक के माध्यम से जनसुविधा केंद्रों व साईबर कैफे से पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद दो प्रिंट आउट प्राप्त कर सभी अभिलेखों की दो हार्डकापी की दो प्रतियां कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

----
अभ्युदय कोचिंग के छात्रों को बचत व निवेश की दी गई जानकारी
उन्नाव। डीएसएन डिग्री कालेज कैंपस में संचालित अभ्युदय कोचिंग के छात्रों की कक्षाओं में बुधवार को बचत व निवेश की जानकारी दी गई। नई दिल्ली से आए प्रोफेसर उत्तम ने म्यूचुअल फंड्स, इक्विटी तथा भारत सरकार की बजट निर्माण की प्रक्रिया के बारे में छात्रों से चर्चा की। यूपीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में भी जानकारी दी। इस दौरान डीएसएन डिग्री कालेज प्रोफेसर डाॅ. राजेश श्रीवास्तव, डाॅ. पवन श्रीवास्तव व कोर्स कोआर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed