{"_id":"5ecc15c08ebc3e90b43defc6","slug":"another-migrant-youth-corona-infected-admitted-unnao-news-knp562019634","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और प्रवासी युवक कोरोना संक्रमित, बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और प्रवासी युवक कोरोना संक्रमित, बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। हसनगंज तहसील के सहबसी गांव में ग्यारह दिन पहले मुंबई से लौटे युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे एंबुलेंस से बिछिया के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इसके साथ रुके तीन और युवकों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया है। इसके साथ ही जिले में अबतक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। इनमें 26 प्रवासी हैं। संक्रमितों में से 4 ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि दो की मौत हो गई थी।
हसनगंज तहसील के सहबसी गांव निवासी 27 वर्षीय युवक मुंबई में एक फैक्टरी में काम करता था। 14 मई को वह एक पिकअप में बैठकर गांव के 38 अन्य लोगों के साथ लौटकर आया था। सभी प्रवासियों को ग्राम प्रधान ने गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन कराया था। मुंबई से लौटे युवकों में 19 मई को एक युवक को जुकाम व बुखार होने पर जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया था। साथ ही क्वारंटीन सेंटर में रुके 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से क्वारंटीन सेंटर पहुंची और बिछिया के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इसी क्वारंटीन सेंटर में साथ रुकने वाले तीन युवकों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमित को बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
सहबसी गांव के प्राथमिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर सें 14 लोगों के सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए थे। 20 मई को आई रिपोर्ट में दो युवक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। दो दिन लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से गांव में सैनिटाइजेशन के साथ बैरिकेडिंग कराई गई थी। तहसीलदार उपेंद्र यादव ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन का काम हो चुका है। गांव को जोड़ने वाले तीन रास्ते पहले से ही सील हैं।