{"_id":"5ea911b14c99a1ab49fd7f5d72a0cf1c","slug":"annual-boom-caused-by-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स न्यू कटरा के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ आर्यावर्त के क्षेत्रीय प्रबंधक आईपी सिंह ने विद्यालय को बैंक की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
निदेशक पीके सैनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। बच्चों ने सरस्वती वंदना, डंबल पीटी, लोक गीत, स्काउट गीत, गरीबी कार्ड का इंतजार, बेजुबान डांस, वंश तिवारी के जोक, समाज का आइना पेश कर खूब तालियां बटोरी। प्रगति सिंह का गीत ’आओ बच्चों हम सब पढ़ें’ को खूब सराहा किया। कार्यक्रमों में इशिता, भाव्या, अविका, जाह्नवी, वंशिका, महिमा, सोनम , नैंशी, अदीबा खान, नीलांशी सैनी, प्रिंशी, इशांत सैनी, प्रियांशी सिंह, श्रद्धा कुशवाहा, रिद्धिमा, पलक, वंश, श्रष्टी, राची सैनी, दिव्यांशी, वैष्णवी, वेदांत तिवारी, कृती सैनी, दीपांश, गौरव द्विवेदी, विनायक, ध्रुव, श्रेया शुक्ला, अनन्या, मान्या, श्रेयांश, आयुशी, गार्गी, नभिजीत, जतिन, प्राची, अन्नू, जिहा, उवैश , विभार सैनी, रितिक, दीक्षा शर्मा, रमन पटेल, मुस्कान, विवेक पाल, नैरोज, कुशुम, कल्पना, प्रज्ञा, अनुभव सिंह, हर्ष यादव, समीक्षा खरे, प्रणालिका आदि ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक रजनी सैनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक नेता धीरेंद्र शुक्ल, सुधीर मिश्र, मयंक अग्निहोत्री, रामसिंह चौहान, लाल बहादुर यादव, विक्रम यादव, ममता शर्मा, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन