{"_id":"57e81e044f1c1bb723573d48","slug":"anniversary-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पं. दीनदयाल जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पं. दीनदयाल जयंती
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
anniversary celebrated
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसे भाजपाईयों ने नगर के 9 अलग-अलग स्थानों पर मनाया।
विज्ञापन
भाजपा गंगाघाट मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल जन्मशती समारोह के दौरान ऋषिनगर के शहीद पार्क, आनंद नगर के शिवम कांवेट स्कूल, इंद्रानगर हनुमान मंदिर, पोनीरोड विकलांग गेट, मिश्रा कालोनी मनीष जायसवाल के आवास पर, चंपापुरवा में महेश निषाद के आवास, कटहा दलनारायणपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला, भातू फ ार्म हनुमान मंदिर स्थल, राजधानी मार्ग स्थित पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह के आवास पर मनाई गई। सभी स्थानों पर दीन दयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीं गई। वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी पूर्व सांसद आवास पर मनाई गई जयंती में भाग लिया। इस दौरान उमा गुप्ता, राजनारायण, मोहन लाल शर्मा, आशीष त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, मनीष जायसवाल, अनुराग अवस्थी सहित अन्य कई भाजपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन