फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Angry workers from layoffs and commotion replaceable unit

छंटनी व यूनिट बदली से नाराज मजदूरों का हंगामा

Sat, 09 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 09 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Angry workers from layoffs and commotion replaceable unit

औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित जेएस इंटरनेशनल में छंटनी और यूनिट बदले जाने से आक्रोशित मजदूरों की शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारियों ने समस्याओं का निदान न होने पर प्रबंधतंत्र के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को सोमवार तक फैक्ट्री मालिक के आने तक शांत रहने व निर्णय का इंतजार करने को कहा है।


कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर गहरा स्थित यूपीएसआईडीसी में संचालित मांस निर्यातक कंपनी के 200  मजदूर दो दिनों से हड़ताल पर हैं। मजदूर हारून, चंद्रिका, श्रीराम ने बताया कि प्रबंधतंत्र ने उनके  साथ 15 दिन की बैठक करने का आदेश दिया है। इसका हम लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन




कहा कि इस ठंड के मौसम में रोजी रोजगार के लिए वह लोग कहां जाएंगे। इस पर कंपनी ने बैठकी तो रोक दी, लेकिन हमारी मांगों का समर्थन करने वाले कुछ साथियों का दूसरी यूनिट में तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों से अभद्रता करतेहै।



इस संबंध में प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूद समय में कंपनी मंदी के दौर से गुजर रही है। माल की कोई मांग न होने से कंपनी बंदी की कगार पर है। इसके बावजूद कर्मचारियों को नौकरी से निकाला नहीं जा रहा है बल्कि उनका तबादला किया गया है। इससे ही यह लोग नाराज हैं।




सोमवार को मालिक आएंगे, इसके बाद ही आगे का फैसला होगा। कर्मचारियों के हंगामे की सूचना पर अचलगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह समेत गंगाघाट और पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल पहुंचा और कर्मचारियों की बातें सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed