फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   andolan

आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Fri, 17 Dec 2021 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
andolan
पुरवा में सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
बिछिया/पुरवा। हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तीन स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी का घेराव किया। बाद में अपना मांगपत्र सौंपा। बिछिया में हंगामा कर आशा कार्यकर्ता सीएमओ को बुलाने पर अड़ गईं। सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को बुलवाया। उसके बाद मांग पत्र उन्हें दिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मानदेय बढ़ाकर 18 हजार किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए सरकार हेल्पलाइन नंबर जारी करें। आशा कार्यकर्ता सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान से सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़ गईं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश के आने के बाद ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा, रानी, कुसमा व सरस्वती शामिल रहीं।
विज्ञापन

पुरवा में ब्लॉक अध्यक्ष सुमन तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता सीएचसी पहुंची। यहां तहसीलदार विराग कवरिया व सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान कुमुद अवस्थी, अंजू गुप्ता, ममता रावत, अनीता, सीमा देवी, संजू देवी, विंदा देवी, सुनीता देवी उपस्थित रहीं। मियागंज सीएचसी में भी आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मांगों से संबोधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed