{"_id":"69ecf80fd693daab3d0a294d","slug":"an-elderly-woman-on-her-way-to-her-daughters-in-laws-house-was-crushed-by-a-bike-and-died-unnao-news-c-213-1-hra1004-148663-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेटी की ससुराल जा रही वृद्धा को बाइक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेटी की ससुराल जा रही वृद्धा को बाइक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ई-रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के मुरचा रामनगर निवासी राजरानी (65) शुक्रवार शाम अपनी बेटी कामिनी के घर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कंहारी जाने के लिए घर से निकली थीं। मृतका के पोते नीरज ने बताया कि वह गांव के पास ही ई-रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थीं और आगे जाने का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से राजरानी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। वहीं, मौका पाकर बाइक सवार वाहन समेत मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोग उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उनकी बेटी के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पति रामचंद्र और पुत्र आशाराम व दुल्ला की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी पांच बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।