फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   An ambulance standing in the woods, a vandalism occurred

जंगल में लावारिस खड़ी एंबुलेंस, हुई तोड़फोड़

Sun, 20 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
An ambulance standing in the woods, a vandalism occurred
चकलवंशी सरोसी मार्ग पर करीमाबाद के निकट खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी- सरोसी मार्ग पर करीमाबाद के निकट जंगल में कई दिनों से खराब खड़ी एंबुलेंस में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। एंबुलेंस के शीशे टूट गए। एंबुलेंस एक सप्ताह पूर्व खराब हो गई थी। उसे हटवाया नहीं गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सीएचसी सिकंदरपुर सरोसी की एंबुलेंस चकलवंशी सरोसी मार्ग पर करीमाबाद के निकट जंगल में खराब हो गई थी। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। शनिवार को इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई। सीएचसी सरोसी के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर विजय कुमार ने बताया कि की बैटरी व कुछ पुर्जे खराब हो गए थे। जिससे वह रास्ते में खड़ी हो गई थी। चालक ने एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी को सूचना दे दी है। जल्द ही उसे हटवा कर मरम्मत के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed