फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Amrit will plan the city's parks oxygen

अमृत योजना देगी शहर के पार्कों को आक्सीजन

Thu, 14 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amrit will plan the city's parks oxygen
 नगर पालिका उन्नाव की स्थापना सन 1884 में हुई थी। इसके 32 वर्ष बाद भी शहर के पार्कों को सुव्यवस्थित नहीं किया जा सका है। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कुल 47 पार्क दर्ज हैं। पालिका के रिकार्ड में मात्र 16 पार्क ही विकसित हैं बाकी के 31 अविकसित हैं। समय-समय पर कागजों पर तो इन पार्काें के सुंदरीकरण का काम किया जाता रहता है लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन


 अब पालिका ने शहर के पार्कों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की अमृत योजना का सहारा लिया है। योजना में पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज की व्यवस्था व पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाना है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अमृत योजना में एक पार्क के जीर्णोद्धार के लिए प्रतिवर्ष करीब 36 लाख रुपये आवंटित किया जाना तय है।
विज्ञापन


 इसलिए पालिका द्वारा एक पार्क के जीर्णोद्धार व शहर में सीवरेज की व्यवस्था व नई पाइपलाइन डलवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि  शहर क्षेत्र में पार्कों की संख्या अधिक और इनकी देखरेख के लिए मालियाें की काफी कमी है।  बजट भी काफी कम रहता है। समय-समय पर शहर के कुछ मुख्य पार्कों के अलावा अन्य सभी पार्कों की कर्मचारी देखरेख करते रहते हैं। वैसे पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए अमृत योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


है। बजट आने के बाद प्रतिवर्ष एक पार्क का सौंदर्यीकरण भी करवाया जाएगा।
      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed