फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Along with a bag of DAP worth Rs 1350, urea and potash worth Rs 525 are also being handed over

Unnao News: 1350 रुपये की एक बोरी डीएपी के साथ 525 की यूरिया और पोटाश भी थमा रहे

Sun, 24 Nov 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Along with a bag of DAP worth Rs 1350, urea and potash worth Rs 525 are also being handed over
उन्नाव। डीएपी लेने के लिए किसानों को न सिर्फ धक्का-मुक्की के बीच घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है बल्किजेब भी ढीली करनी पड़ रही है। 1350 रुपये की एक बोरी डीएपी के साथ किसानों को 225 रुपये की नैनो यूरिया और 300 रुपये की पोटाश थमाई जा रही है। अगर डीएपी की दो बोरियां लेनी है तो 600 रुपये की नैनो डीएपी दी जा रही है।
विज्ञापन

कहने को तो किसानों को राहत देने के लिए इफको की ओर से 2667 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी भेजी गई है लेकिन इसे पाने के लिए किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। समितियों में डीएपी पहुंचने की सूचना पर शुक्रवार को किसानों की भीड़ केंद्रों पर उमड़ी। अधिकांश केंद्रों पर खाद के लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ा। कुछ सेंटरों में पहले खाद पाने के लिए लाइनों में लगे किसानों में धक्कामुक्की भी हुई। घंटों लाइन में लगने के बाद जब नंबर आया तो किसानों को मात्र एक या दो बोरी ही डीएपी दी गई। यही नहीं किसानों को डीएपी के साथ नैनो यूरिया, डीएपी व पोटाश थमाई गई। एक बोरी डीएपी की कीमत 1350 रुपये है पर इसके साथ अलग से नैनो यूरिया के 225 रुपये व पोटाश के 300 रुपये लिए गए। यानि जरूरत न होने के बाद भी 525 रुपये नैनो यूरिया और पोटाश के लिए खर्च करने पड़े। वहीं, जिन किसानों को दो बोरी डीएपी दी गई, उनसे दानेदार डीएपी के 2700 रुपये के साथ नैनो डीएपी के 600 रुपये अलग से लिए गए। इससे किसानों को दोहरी मार से जूझना पड़ा।
विज्ञापन




-----

सहकारी संघ बांगरमऊ में डीएपी के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। किसानों की लंबी लाइन लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण प्रत्येक किसान को एक बोरी ही दी गई। साथ में किसी को नैनो यूरिया या पोटाश दी गई। स्पष्ट कह दिया गया कि अतिरिक्त उत्पाद न लेने पर डीएपी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



परियर के सुब्बाखेड़ा साधन सहकारी समिति में भी खाद के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़ी। यहां भी किसानों को एक बोरी डीएपी के साथ नैनो यूरिया दी गई। तीन बोरी के साथ नैनो डीएपी थमाई गई। जिन्होंने इन्कार किया, उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी मायूसी हाथ लगी।

----



फतेहपुर चौरासी गढ़ी, राजेपुर व सैंता समिति में डीएपी का वितरण हुआ। गढ़ी समिति में भी 1350 रुपये की डीएपी बोरी के साथ नैनो यूरिया 225 रुपये व 600 रुपये कीमत की नैनो डीएपी दी गई। सचिव शिवपाल सिंह ने दावा किया कि जिन्होंने मांग की उन्हें ही अन्य उत्पाद दिए गए।



----

हसनगंज की मोहनीखेड़ा नई सराय समिति में किसान राकेश, योगेंद्र सिंह, श्रीराम व शंकर ने बताया कि सुबह से डीएपी के लिए लाइन में लगे थे। जब नंबर आया तो सचिव परमेश्वर वर्मा ने खतौनी लेकर आने की बात कहकर वापस कर दिया। खतौनी लेकर दोबारा गए तब खाद मिली। एनपीके बोरी के साथ नैनो की बोतल थमा दी। वहीं, नबी नगर खेरवा सोसायटी केंद्र का ताला फिर नहीं खुला।



----



किसानों की सुनिए
10 बोरी की जरूरत मिली सिर्फ दो

गांव कठिघरा के किसान गयाप्रसाद ने बताया कि उन्हें 12 बीघे में गेहूं की बुआई करनी है। 10 बोरी डीएपी की जरूरत है। समिति में काफी मशक्कत के बाद मात्र दो बोरी ही खाद मिल रही है। साथ में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व पोटाश भी दे रहे हैं।



-------------------

गांव लंबुई के किसान अवधेश ने बताया कि 10 बीघे में गेहूं की बुआई करनी है। आठ बोरी डीएपी की जरूरत है। समिति से अधिकतम दो बोरी ही खाद मिल रही है। खाद के अभाव में गेहूं की बुआई को लेकर चिंतित हैं। उन लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है।


-----

कोट-----------



डीएपी के साथ अतिरिक्त उत्पाद खरीदना जरूरी नहीं है। समितियों के सचिवों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि किसी को भी बिना मांगे नैनो यूरिया, डीएपी या पोटाश न दें। अगर कहीं पर किसानों को उनकी इच्छा के बिना दिया जा रहा है तो इसकी जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

- रवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed