{"_id":"67630d6937eb9ce8830c717a","slug":"allegations-of-assault-on-councillor-and-his-associates-unnao-news-c-221-1-uno1001-124223-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सभासद व उनके साथियों से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सभासद व उनके साथियों से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
मौरावां। सराफ ने सभासद और उसके साथियों पर बेटे के साथ मारपीट करने और घटना के दौरान करीब तीन लाख के जेवर वाला थैला गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी दिलीप कुमार सोनी की चंदनगंज बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। आरोप है कि मंगलवार शाम उसका बेटा नैतिक सोनी, कर्मचारी तन्नू शर्मा के साथ बाइक से दुकान बंदकर घर जा रहा था। पठकी टोला स्थित ठाकुर द्वारा के पास कस्बा निवासी सभासद सादिक ने अपने छह सात साथियों के साथ बेटे को रोका और करीब दो महीने पहले कर्मचारी से वाहन लड़ने को लेकर हुई कहासुनी का हवाला देते हुए तन्नू के साथ मारपीट करने लगे। कर्मचारी को पिटता देख बेटे ने भी बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान बेटे के पास रहे करीब तीन लाख कीमत के सोने का सामान गायब हो गया। हालांकि पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जेवर का थैला गायब होने के आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है।