{"_id":"66f9a130bca2f0267e082b64","slug":"allegation-of-removing-the-donation-box-from-the-temple-and-replacing-it-with-another-one-unnao-news-c-221-1-sknp1054-120543-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मंदिर का दानपात्र हटाकर दूसरा लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मंदिर का दानपात्र हटाकर दूसरा लगाने का आरोप
विज्ञापन
सफीपुर। मां शंकरी देवी मंदिर का दानपात्र निकालकर उस स्थान पर नया लगाने का आरोप लगाकर सैनी समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि दो साल से मंदिर में दानपात्र रखा हुआ है।
कस्बा निवासी हरिओम माली, श्वेता सैनी, बृजेश, ओमप्रकाश, शिवशंकर और शांति सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर के पूर्वी छोर पर मां शंकरी देवी मंदिर पर वह लोग पूजा करते हैं। मंदिर में लगे दानपात्र में आस्थावान अपनी स्वेच्छा से दान करते हैं।
28 सितंबर की दोपहर 12 बजे कुछ लोगों ने गलत नियत से मंदिर पर लगे सीसीटीवी बंद किए और दरवाजे के बाहर लगा पुराना दानपात्र उठा ले गए। यही नहीं उनके स्थान पर नया लगा दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर देने वालों के साथ पहुंचकर जांच की गई है। मंदिर के पुजारी देवकीनंदन सैनी ने दानपात्र चोरी करने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है।