फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Akhilesh was not worried about the murder of Raju and Umesh Pal

Unnao News: राजू व उमेश पाल की हत्या पर चिंतित नहीं हुए थे अखिलेश

Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh was not worried about the murder of Raju and Umesh Pal
फोटो-17
विज्ञापन

-पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करने आए पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
-योगी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान, बोले प्रदेश में लगातार गिर रहा अपराध का ग्राफ
---
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सदर, गंगाघाट व नवाबगंज निकाय के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करने आए पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा की ओर पिछड़ों और दलितों का वोट प्रतिशत बढ़ा है। जिससे अखिलेश यादव चिंतिंत हैं। कहा कि अखिलेश उस समय पिछड़ों के लिए चिंतित नहीं हुए। जब पिछड़े वर्ग का राजू पाल और उमेश पाल मारा गया। कहा कि सपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता अतीक अहमद पर हुई कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हैं। बोलते हैं कि भाईचारा खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी का एक नेता अतीक की समाधि पर तिरंगा लेकर डाल देता है। जबकि अतीक पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज थे। कई मामलों में तो कोई गवाही देने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों में आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए किए गए कार्य का असर जमीन पर दिख रहा है।
दावा किया कि जिला पंचायत की तरह ही भाजपा निकाय चुनावों में भी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी। कहा कि पूरे प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जो अभियान है उसने जनता के दिलों को छुआ है। पहले माफिया प्रदेश में समानांतर सरकार चलाते थे। अब जेल से निकलते हैं तो उनके गले में योगी बाबा माफ कर दो लिखा तख्त लटकता रहता है। कहा कि बदला हुआ परिवर्तन पूरे प्रदेश में पूंजी निवेश का बेहतर समय लेकर लाया है। पहली बार देश के इतिहास में यूपी में 33 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
अहंकार आने पर शेर को बनना पड़ा था चूहा
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने नवाबगंज में भाषण के बीच निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम लिए बगैर उन पर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने एक चूहे और शेर की कहानी सुनाते हुए कहा कि जैसे एक संत के आशीर्वाद से चूहा शेर बन गया और अहंकार आने पर उसे पुन: चूहा बनना पड़ा। ऐसे ही जो भाजपा छोड़कर मौका परस्ती में भाजपा के खिलाफ ही ताल ठोंक रहे हैं उनका चूहे जैसा ही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed