फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Agricultural Marketing hub opening

एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब का उद्घाटन

Tue, 26 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव Updated Tue, 26 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Agricultural Marketing hub opening

क्षेत्रीय विधायक बदलू खां ने रविवार को ग्राम साईपुर सगौड़ा में स्थापित एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों को अनेक आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक स्तर ऊंचा उठाना चाहती है।

विज्ञापन


कार्यक्रम सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक बदलू खां ने कहा कि किसानों की माली हालत सुधारने कोे जितनी योजनाएं प्रदेश सरकार ने चलाईं हैं, उतनी अभी तक किसी भी अन्य दल की सरकार ने नहीं चलाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कृषक दुर्घटना बीमा की धनराशि एक लाख से पांच लाख रुपये कर दी। फसल बर्बादी के सदमे से किसानों की अकाल मृत्यु पर प्रदेश सरकार उनके आश्रितों को सात लाख रुपये की आर्थिक मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  किसानों की खुशहाली के लिए सरकार कृषि प्रशिक्षित वैज्ञानिक के जरिए प्रत्येक न्याय पंचायत में एग्री कल्चर मार्केटिंग हब स्थापित करने में जुटी है। इसके जरिए किसानों को उचित मूल्य पर बीज व कीटनाशक के अलावा नि:शुल्क कृषि संबंधी मशविरा मिल सकेगा।

विधायक ने उनके कार्यकाल में बताया कि नगर में तहसील की स्थापना, रोडवेज बस अड्डा, सरैसा गंगापुल, दुगवा रजबहा पुल, माढ़ापुर मार्ग कल्याणी पुल, राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज, मॉडल स्कूल समेत सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया गया।


प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और इस मार्ग पर गंगा नदी पर सबसे चौड़ा पुल बनने जा रहा है। इसे वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से भी बनाया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी इसपर उतर सकें। इस दैरान रवींद्र सिंह, तनजीम अहमद, संतोष यादव प्रधान, आमिना बेगम पूर्व प्रधान, खुर्शीद, सोनेलाल आदि मौजूद रहे।

हब के उद्घाटन के बाद रात्रि में प्रदेश मुख्यालय से आए सांस्कृतिक दल ने लोकगीत व कव्वाली से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed