{"_id":"5f89aaea8ebc3e9bd266dedc","slug":"agricaltur-unnao-news-knp5887947156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाएगा उन्नत बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाएगा उन्नत बीज
विज्ञापन
राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कृषि विभाग में उपलब्ध बीज किसानों की आय बढ़ाएगा। राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर मौजूद रबी सीजन की प्रमुख फसलों के बीज किसानों को छूट पर दिए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन बीजों की बुवाई से गेहूं समेत अन्य रबी फसलों का उत्पादन ज्यादा होगा।
25 अक्तूबर से रबी सीजन की शुरुआत होगी। किसान गेहूं, चना, मटर, अरहर, सरसों की बुवाई से पहले खेत दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। कृषि विभाग ने गेहूं, चना, मटर की बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीज मंगवाए हैं। यह बीज राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर पहुंचाए जा चुके हैं। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि किसानों को बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। हालांकि बीज के लिए किसान को केंद्र पर पूरा पैसा जमा करना होगा। अनुदान की राशि उसके खाते में पहुंच जाएगी। गेहूं की एचडी 2967 प्रजाति का प्रमाणित बीज 3580 रुपये और आधारीय बीज 3875 रुपये प्रति क्विंटल रेट पर उपलब्ध है। इस बीज से 45 क्विंटल प्रति हेक्टेअर से ज्यादा उत्पादन होगा। जिले को 3119 क्विंटल बीज मिल चुका है।
चना व मटर पर भी अनुदान
बीज भंडार केंद्रों पर प्रमाणित चना बीज 7350 रुपये और आधारीय 8785 रुपये प्रति क्विंटल पर उपलब्ध है। राई (सरसो) प्रमाणित 7350 रुपये और आधारीय 7785, मटर 7490 रुपये, मसूर प्रमाणित 8970 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को मिल सकेगा। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने शुक्रवार को नवाबगंज राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर गेहूं, चना, मटर आदि सभी फसलों का बीज मिला है।