{"_id":"ac4d47197282f73a15b387cf6bc215d4","slug":"agree-to-four-lane-widening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन चौड़ीकरण को सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन चौड़ीकरण को सहमति
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए चल रही जद्दोजहद के बीच शनिवार शाम सात बजे जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व एसपी पवन कुमार निरीक्षण को पहुंचे। नवीन गंगापुल छोर से लेकर थाना चौराहा तक पुन: पीडब्लूडी के इंजीनियरों से नापजोख करवाई।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए निर्णय लिया गया हेै कि सड़क के मध्य से 18-18 मीटर के स्थान पर साढ़े सोलह मीटर की जगह तक ही तोड़फोड़ कर अतिक्रमण गिराया जाएगा। वहीं नगर के लोगों को यह जानकारी हुई लोगों ने आतिशबाजी कर पटाखे छुड़ाए।
विज्ञापन
डीएम, एसपी के साथ पीडब्लूडी के एक्सईएन ए.पी. सिंह व ईओ नगर पालिका उमेश कुमार मिश्रा, जेई पीडब्लूडी मो. याकूब, पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता आज शाम को दल बल के साथ यहां पहुंचे डीएम ने नवीन गंगापुल ढ़ाल से लेकर थाना चौराहे तक सड़क का निरीक्षण कर उसकी नाप जोख कराई।
विज्ञापन
इस दौरान जनता से अपील की कि इतनी ही तोड़फोड़ की जाए, जिसमें जनता को कम से कम नुकसान हो।
वहीं जिला मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि अब राजधानी मार्ग के मध्य से दोनों छोर 60-60 फीट के स्थान पर 55-55 फीट ही जगह ली जाएगी। दोनों छोर साढ़े सोलह मीटर की जगह ही पीडब्लूडी लेगा।
मौके पर सपानेत्री मनीषा दीपक, वीरेंद्र शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई, योगेश मिश्रा, रमेश सिंह ने डीएम से कहा कि यदि अतिक्रमण हटाओ अभियान त्यौहार बाद चले तो कई घरों के चूल्हे त्यौहार पर जल सकेंगे। नगर की जनता को जानकारी लगी तो उन्होंने खुशी मेंपटाखे छुड़ाए। वहीं आज भी लोगों द्वारा अपने मकानों की तोड़फोड़ की गईं।