{"_id":"58b472e94f1c1bbd0e830cf7","slug":"aged-burned-alive-in-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जल गया वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जिंदा जल गया वृद्ध
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर रोती-बिलखती मृतक की बेटियां।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कटहर गांव में घर के बाहर बंगले में आग लगने से वृद्ध जिंदा जल गया। साथ ही छह बकरियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ आग बुझाने में लग गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दमकल आग बुझने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के गांव मेड़ीलालखेड़ा निवासी शिवनाथ (60) लंबे समय से बीमार चल रहा था। दो महीने से शिवनाथ पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कटहर में बेटी सुर्जकला पत्नी फूलचंद्र के यहां रह रहा था। सोमवार दोपहर उसकी तीन बेटियां सुमन, सुंदरी व केसरी बीमार पिता को देखने आई थीं। लगभग ग्यारह बजे सभी खाना खा रहे थे। घर के बाहर बंगले के नीचे शिवनाथ लेटा हुआ था। मौके पर आठ बकरियां भी बंधी थीं। तभी बंगले में अचानक आग गई। देखते ही देखते वृद्ध लपटों से घिर गया। पिता की चीख सुन बेटियां व अन्य परिजन घर के बाहर आए और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही दमकल व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। बुरी तरह झलसे वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटी सुर्जकला ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। घटना के करीब पंद्रह मिनट पहले सभी साथ बैठकर बातें कर रहे थे। कुछ देर बाद खाना खाने चले गए। तबी बंगले में आग लग गई। उसने बताया कि मृतक का बेटा देवेंद्र मुंबई में रहता है। पिता के मौत की सूचना उसे दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन