{"_id":"31add03a6a4bea67ea5ac2a563839d5f","slug":"after-the-death-of-wife-husband-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 03 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। पारिवारिक कलह में पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की मौत होने के बाद पुलिस कार्रवाई के डर में पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज करा रहे हैं।
औरास थानाक्षेत्र के जब्बरखेड़ा गांव निवासी शिवकुमार (45) का पत्नी राधा (40) से पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार शाम को पति से हुए विवाद के बाद राधा ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। पति उसे डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना पर शुक्लागंज में रहने वाले मृतका के परिजन जब्बरखेड़ा गांव पहुंचे। जहां उनकी उपस्थिति में शुक्रवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मृतका के पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। पुलिस कार्रवाई के डर से सहमे शिवकुमार ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उसे 3.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान चुन्नू सिंह ने बताया कि शिवकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। औरास थानाध्यक्ष रंजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं दी गई है। वह हलका इंचार्ज को मौके पर भेजकर जानकारी कराएंगे।