{"_id":"6618233b0149c27de8016ae2","slug":"after-post-mortem-the-dead-body-of-the-young-man-reached-the-village-the-mother-became-distraught-unnao-news-c-221-1-uno1001-112871-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, मां हुई बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, मां हुई बदहवास
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। हादसे का शिकार हुए युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। बेटे का शव देख मां बदहवास हो गई।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के रसूलपुर रूरी गांव निवासी बाइक सवार अखिलेश (18) को बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर संडीला अंडरपास की सर्विस रोड पर कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को परिजन इलाज के लिए कानपुर हैलट लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सरोजनी बेटे का शव देख बदहवास हो गई। लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
--
दो दिन चलेगा बोल्डर रखने का काम
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत की घटना के बाद बुधवार रात एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी को यातायात के लिए खोल दिया गया। हालांकि हवाई पट्टी पर डिवाइडर बनाने के लिए बोल्डर रखने का काम पूरा होने में अभी दो दिन और लगेंगे।
वायुसेना के गगन शक्ति अभ्यास के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी को दो अप्रैल से सील कर यातायात सर्विस रोड से निकाला जा रहा था। बुधवार को बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर वाहन से टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत की घटना के बाद बुधवार देर शाम यूपीडा हवाई पट्टी को सड़क यातायात के लिए खोल दिया था। हालांकि हवाई पट्टी पर डिवाइडर के लिए कंक्रीट बोल्डर रखने का काम अभी जारी है।
विज्ञापन
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि शनिवार शाम तक डिवाइडर काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उन्हें पेंट कराया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को दूर से नजर आ सकें।