फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After drinking alcohol, murder by strangulation

पहले शराब पिलाई फिर घोंट दिया गला

Sun, 22 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 22 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, murder by strangulation

जमीन की बिक्री के सिलसिले में लखनऊ निवासी दो अज्ञात युवकों के साथ अजगैन जाने के लिए निकला युवक घर नहीं पहुंचा। शक होने पर पिता ने आसीवन थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। शनिवार सुबह उसका शव औरास थाना क्षेत्र में मिला।

विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के ऐनीखुर्द गांव निवासी प्रशांत पांडेय (24) पुत्र विनोद पांडेय के घर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने खुद को लखनऊ का निवासी बताया। युवकों ने अजगैन थाना क्षेत्र के डहरौली गांव स्थित चार बीघा जमीन खरीदने की मंशा जाहिर करते हुए जमीन दिखाने को कहा।
विज्ञापन


प्रशांत गांव में ही रहने वाले रामऔतार के साथ निकला। जमीन दिखाने के बाद वापस लौटते समय दोनों ने प्रशांत और उसके साथी को मियागंज चौराहे पर जमकर शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद प्रापर्टी डीलर बनकर आए युवकों में एक ने प्रशांत को और दूसरे ने रामऔतार को बाइक में बैठाया और गांव ऐनीखुर्द पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक रामऔतार को लेकर गांव पहुंच गया मगर दूसरा बाइक चालक नहीं पहुंचा। इस पर उसका साथी रामऔतार को गांव में उतारकर प्रशांत को लेकर आने की बात कहकर चला गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ तो पिता विनोद ने आसीवन थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष केके यादव को बेटे के लापता होने की तहरीर दी।

शनिवार सुबह औरास थानाक्षेत्र के उदेतखेड़ा मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क पर एक लावारिस बाइक खड़ी देखी तो ग्राम प्रधान मौजीलाल को जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने कुछ देर में गांव पहुंचने और तबतक बाइक को अपने घर पर खड़ी करने को कहा।

प्रधान व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पास में ही रमेश के गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। गले में कसने के निशान और शरीर पर चोटें भी हैं। शव मिलने की सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की।


सीओ माजिद अब्सार भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ही मृतक की पहचान आसीवन थानाक्षेत्र से लापता प्रशांत पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed