{"_id":"665b82e3ef0d501f2e08cab4","slug":"advocate-assaulted-in-tehsil-allegations-against-lawman-and-accountant-unnao-news-c-221-1-sknp1055-115164-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तहसील में अधिवक्ता से मारपीट, कानूनगो और लेखपाल पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तहसील में अधिवक्ता से मारपीट, कानूनगो और लेखपाल पर आरोप
विज्ञापन
उन्नाव। अधिवक्ता ने सदर तहसील में तैनात कानूनगो और लेखपाल पर मारपीट का आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन ने घटना पर तीन जून को आम सभा बुलाई है। पीड़ित अधिवक्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं एसडीएम ने कहा, पीड़ित से लिखित शिकायत मांगी है। जांच कराई जाएगी।
सदर तहसील के सिंघूपुर निवासी अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राजपूत शनिवार को सदर तहसील गए थे। जहां एक कानूनगो और लेखपाल से विवाद हुआ। अधिवक्ता का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के चलते काफी देर तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने एसडीएम से शिकायत की तो उन्होंने भी कर्मचारियों का पक्ष लिया।
इसके बाद उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला और महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि अधिवक्ता के साथ कानूनगो व लेखपाल ने मारपीट की है। इसमें तहसील के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। अभद्रता, गालीगलौज करते हुए एसडीएम सदर के कक्ष तक ले जाया गया। एसडीएम सदर ने भी अधिवक्ता अपमानित किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर एसोसिएशन की आम सभा तीन जून को सुबह 10:30 बजे बार सभागार में बुलाई गई है। इसमें घटनाक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि अधिवक्ता का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपमान करने वाला चाहे जितने ऊंचे पद पर हों। कहा कि जब तक दोषी एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल तथा उनके सहयोगियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे। वहीं, एसडीएम सदर प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता से लिखित शिकायत देने को कहा था। उन्होंने अभी नहीं दी है। घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।