{"_id":"583c7ed34f1c1b0e1ede598b","slug":"adverse-entry-to-four-seedeepio","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में डीएम सुरेंद्र सिंह ने राज्य पोषण मिशन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें पता चला कि मिशन के अंतर्गत जनपद प्रदेश में डी श्रेणी में आया है। इस पर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने मौजूद सभी अधिकारियों की बारी-बारी से क्लास लेना शुरू की। समीक्षा के दौरान बीघापुर, बांगरमऊ, सुमेरपुर और औरास की बाल विकास परियोजना अधिकारियों की प्रगति खासी खराब मिली। कार्य में शिथिलता और खराब मानीटरिंग पर डीएम ने चारों सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रतिविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सुपरवाइजर अतिकुपोषित बच्चों की माताओं एवं गर्भवतियों की काउंसिलिंग करें जिससे बच्चों को सामान्य स्थिति में लाया जा सके। सीडीओ संजीव सिंह ने 12 व 15 दिसंबर को वजन दिवस मनाया जाएगा। वजन कराने और उनकी मानीटरिंग करने के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी शरद त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।