फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Adopt bihar farmula RJD in UP elecation

बिहार का फार्मूला यूपी में अपनाएगी राजद

Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Adopt bihar farmula RJD in UP elecation

बिहार में महागठबंधन के बाद अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यही फार्मूला अपनाया जाएगा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कह दिया हैं कि भाजपा को हर जगह इस तरह से हराकर देश से बाहर करना होगा।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने की बात कहकर इन डेढ़ वर्षो में कुछ नहीं किया है। देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।
विज्ञापन



यह बात राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने लखनऊ से कानपुर एक शादी समारोह में जाते समय नवाबगंज कसबा स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि आज के इस दौर के राजनीतिक परिपेक्ष में अन्य दलों को मिलकर चुनाव लड़ना होगा और झूठे वादे करके जनता को बेवकूफ बनाने वाली भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीतने के बाद कह दिया था कि अब हम लालटेन लेकर मोदी के लोकसभा क्षेत्र बनारस जाकर गली-गली, घूमेंगे। बताया कि लालू यादव ने 14 दिसंबर को बनारस जाने का प्रोग्राम बनाया था, लेकिन उसके पहले मोदी का 12 दिसंबर को बनारस जाने का प्रोग्राम लगा दिया गया।




बताया कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में अन्य दलों के साथ गठबंधन करके प्रदेश से भी भाजपा को बुरी तरह से हरा कर भेजने की बात कही। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ राकेश यादव, प्रदेश महामंत्री विनोद निषाद, राधेलाल पादरी, दुर्गेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed