फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   administrtion

राज्यपाल और सीएम के सड़क मार्ग से जाने पर डटे रहे अफसर

Fri, 25 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
administrtion
नवाबगंज। कानपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने पहुंचीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से देर शाम लखनऊ लौटने का कार्यक्रम आते ही सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। हाईवे के सभी थाना चौकियों की पुलिस को सड़क पर तैनात कर दिया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जाजमऊ से लखनऊ सीमा तक डटे रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे पर अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से कानपुर पहुंचे थे। रात 8:30 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से होकर लखनऊ जाने की जानकारी मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन अफसर तैयारियों में जुट गए। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जाजमऊ से लखनऊ सीमा तक सभी चौराहों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटवा दिया गया। नवाबगंज टोल प्लाजा पर पीएनसी व नगर पंचायत कर्मियों ने बैरिकेडिंग, सफाई व चूने का छिड़काव किया। रेस्क्यू टीम ने कुछ अवैध कट बंद किए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी कृपाशंकर गदनखेड़ा चौराहा पर डटे रहे। दमकल व एंबुलेंस को भी अलर्ट रखा गया। टोल प्लाजा से काफिले को निर्वाध रूप से निकालने के लिए आगमन से 30 मिनट पहले कानपुर से लखनऊ जाने वाली 7 और 8 नंबर लेन को रिजर्व कर दिया गया। विशेष परिस्थितियों में सरस्वती मेडिकल कालेज के नानकोविड वार्ड व जिला अस्पताल में वार्ड को सुरक्षित कर आवयश्क दवाओं व डॉक्टरों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed