फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Adjacent to the warning water level of the Ganges

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक

Wed, 13 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 13 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Adjacent to the warning water level of the Ganges
गंगा का बढ़ता जलस्तर दर्शाता केंद्रीय जल आयोग का मीटर गेज। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक  तेजी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। गंगा का जलस्तर शाम छह बजे तक 110.360 मीटर दर्ज किया गया। सुबह से दोपहर तक गंगा का जलस्तर प्रति एक सेंटीमीटर बढ़ता रहा। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को गंगा के जलस्तर में कमी आएगी।
विज्ञापन


 दो दिनों से शांत चल रही गंगा ने मंगलवार सुबह अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ने लगा। इससे गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 110.290 मीटर, दोपहर 12 बजे 110.340 मीटर  व शाम तीन बजे के बाद 110.360 मीटर पहुंच गया। इसके बाद गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग की मानी जाए तो कन्नौज और अरौल के अंकित घाट पर पानी में कमी आई है।
विज्ञापन


वहां का पानी तेजी से कानपुर बैराज की ओर आ रहा था। इससे उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार देर रात से पानी घटना शुरू हो जाएगा। गंगा का चेतावनी बिंदु 111 मीटर है। इससे जलस्तर अभी .640 मीटर पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed