फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Action will be taken against the running CHO without notice

बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे सीएचओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the running CHO without notice
पुरवा(उन्नाव)। ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटर से करीब एक सप्ताह से नदारद चल रहे चार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएचसी प्रभारी ने इनकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 8 स्थानों पर हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। सेंटर पर प्रसूताओं की जांच करना इनका काम है। लेकिन एक सप्ताह से ठाकुरखेड़ा, नाथीखेड़ा, त्रिपुरारपुर व भदनांग के सीएचओ एक सप्ताह से नहीं आ रहे हैं। बिना सूचना अनुपस्थित रहने से दूसरे जिलों व राज्यों से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कई बार चेतावनी दी लेकिन सुधार नहीं हुआ। इन सीएचओ पर कार्रवाई के लिए सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र भेजा है। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed