फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action

दो सिपाही निलंबित, पांच लाइन हाजिर

Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
action
उन्नाव। ड्यूटी में लापरवाही और बीट क्षेत्र में चोरी-लूट की घटनाओं को रोकने में असफल दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चार अगस्त को कंचन नगर निवासी सुनीता से पर्स लूट, दो अगस्त को ठाकुर खेड़ा निवासी कल्पना तिवारी से मरहला चौराहा पर लूट आदि घटनाएं हुईं थी। इस पर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही आकाश चौधरी और प्रिंस कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सुनीता से लूट की घटना के समय यही दोनों सिपाही बीट में तैनात थे। वहीं अन्य घटनाओं में लापरवाही सामने आने पर गंगाघाट कोतवाली में ही तैनात निशंक यादव, अमित पवार, शुभम चौधरी, राजेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह और करुण यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने और घटनाओं के नियंत्रण में असफल पुलिस कर्मियों को हटाया गया है। बताया कि अन्य कोतवाली-थानों की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed