{"_id":"618aac9617d42d499a20432a","slug":"action-unnao-news-knp66298504","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर चल रहे छह सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर चल रहे छह सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे साधन सहकारी समिति के छह सचिवों को निलंबित कर दिया है। सभी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि पीसीएफ के नौ केंद्र खुल गए हैं। इन पर जल्द खरीद शुरू हो जाएगी।
जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद के लिए प्रशासन ने 33 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी है। इसमें नौ केंद्र विपणन शाखा, एक पीसीएफ और शेष 23 केंद्र पीसीएफ के हैं। पीसीएफ ने अपने अधिकांश केंद्र साधन सहकारी समितियों में खोले हैं। इनके सचिव पिछले एक सप्ताह से वेतन विसंगतियों समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने हड़ताल को छह माह के लिए निषिद्ध करते हुए एस्मा लगा दिया और सचिवों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया।
एस्मा के बाद भी कई केंद्रों पर सचिव वापस नहीं लौटे तो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। मोहनीखेड़ा, बौनामऊ, तेगापुर चककुशहरी, नवीनगर खेरवा, गदनखेड़ा व महेशखेड़ा समिति के सचिवों को निलंबित कर दिया है। इन सचिवों के साथ ही बिछिया व हिलौली समिति प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) को दिए गए। सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि समितियों के नौ धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। शेष केंद्र भी जल्द खुल जाएंगे।