{"_id":"60f4799a8ebc3e6d32022675","slug":"action-unnao-news-knp6410413114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही, दो अधिकारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही, दो अधिकारियों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक रोग अभियान को लेकर डीएम ने विवार को कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में समीक्षा बैठक की। अभियान में लापरवाही पर दो अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
डीएम रवींद्र कुमार ने पंचायत स्तर पर होने वाली झाड़ी कटान, हैंडपंप रिपेयर, एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग सही से न कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के साथ कुपोषण की रोकथाम के लिए परिवारों को अधिक जागरूकता संदेश न पहुंचाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आगामी बैठक तक शत प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए जाएं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की मॉनीटरिंग ग्राम स्तर पर की जाए। मॉनीटरिंग व फीड बैक ओडीके एप पर अपलोड किया जाए ताकि शासन स्तर से समीक्षा हो सके।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने प्रगति रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि दस्तक अभियान में अब तक आशा व अंागनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 6,22,019 घरों के सापेक्ष 2,49,916 घरों का भ्रमण किया। 1284 मातृ बैठक व 694 ग्राम स्वास्थ्य शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. एके रावत, डॉ. तन्मय कक्कड़, डॉ. आरके गौतम आदि मौजूद रहे।