{"_id":"67450859a313affd4a0cf234","slug":"acmo-closed-the-clinic-due-to-non-receipt-of-registration-unnao-news-c-221-1-uno1004-123197-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पंजीकरण न मिलने पर एसीएमओ ने बंद कराया क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पंजीकरण न मिलने पर एसीएमओ ने बंद कराया क्लीनिक
विज्ञापन
सफीपुर। बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक को एसीएमओ ने बंद करा दिया। बिना नाम के संचालित इस क्लीनिक में कई साल से हड्डी का इलाज हो रहा था।
मियागंज में तिराहे के पास कई सालों से एक क्लीनिक बिना नाम और पंजीकरण के संचालित हो रहा था। यहां फ्रैक्चर वाले मरीजों का तेल की मालिश कर इलाज किया जा रहा था। दो दिन पहले इसकी शिकायत मिलने पर सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार क्लीनिक पहुंचे। यहां एक मरीज का इलाज होते मिला।
एसीएमओ ने इलाज कर रहे युवक से पंजीकरण दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस पर क्लीनिक को सील करके नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब भी मांगा है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।