{"_id":"5dd9805a8ebc3e5497073fba","slug":"accident-unnao-news-knp5277542197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीपुर में वैन से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीपुर में वैन से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
सफीपुर। चालक को झपकी आने से वैन से टकराई कार के चालक को भीड़ ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में चालक ने कार दौड़ाई तो एक के बाद एक नौ लोगों को टक्कर मार दी।। घायलों में दंपति और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में सात को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। राजस्थान के कोटा निवासी एक बुजुर्ग को कानपुर भेजा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
शाहजहांपुर के मोहल्ला चिकमनी निवासी राहुल पुत्र सुभाष की बहन अंजू की शादी शुक्रवार को कानपुर के किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी। राहुल के पिता सुभाष, शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद में लेखा विभाग में लिपिक हैं। शुक्रवार सुबह बरात विदा होने के बाद परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से शाहजहांपुर लौट रहे थे। राहुल अपनी कार से चचेरी बहन प्रिया और पडोस में रहने वाले सुभाष को बैठाकर शाहजहांपुर जा रहा था। तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे में सीएचसी के पास उसे अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन पर किनारे खड़ी वैन से टकरा गई। इससे वैन के पास खड़ा सफीपुर के शेरपुर खुर्द निवासी वैन चालक अशोक (35) पुत्र सतगुरु घायल हो गया। लोगों ने कार को रोकने के प्रयास में शोर मचाते हुए पीछा किया। भीड़ से बचने के लिए राहुल ने कार दौड़ाई।
अनियंत्रित कार मझरिया कला गांव निवासी बाइक सवार संतोष (30) पुत्र शिवप्यारे, फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी निवासी रामस्वरूप (42) उसकी पत्नी रोशनी (40) बेटे अमित (4) बेटी बेबी (2) को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़े राजस्थान कोटा के ढाबादे गांव निवासी हरि सिंह (60), उसके भतीजे चांदनाथ (30) और कस्बा निवासी शुभम (24) को टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शुभम मरहम पट्टी कराकर घर चला गया। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग हरिसिंह की हालत गंभीर होने पर कानपुर भेज दिया। हरिसिंह के भतीजे चांदनाथ ने बताया कि दो माह पहले भेड़-बकरी लेकर सफीपुर आए थे। भीड़ की मदद से पुलिस ने कार को चालक समेत कुछ दूर पकड़ लिया। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक राहुल को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। घायलों में फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी निवासी रामस्वरूप के बहनोई मिट्ठू खेड़ा निवासी छोटे लाल ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।