{"_id":"6245fe710d8cfe07c01dad45","slug":"accident-police-maut-unnao-news-knp688624441","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते मौत
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर पुछड़ा चौराहा के पास सड़क पार कर रहे दुग्ध वाहन के चालक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर नगर के शिवराजपुर निवासी सुरेश कुमार (40) दुग्ध वाहन चलाते थे। गुरुवार शाम गाड़ी लेकर वह लखनऊ जा रहा थे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पुछड़ा चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने वह वाहन रोक कर लघु शंका करने जा रहे थे।
इसी दौरान मियागंज की तरफ से आ रही पिकअप सुरेश को तेज टक्कर मारते हुए निकल गई। स्थानीय लोग घायल को सीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुरेश के भतीजे गोविंद सैनी ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि पिकअप व चालक की तलाश की जा रही है।