{"_id":"6114cd3a8ebc3e794d20fe15","slug":"accident-on-lucknow-agra-expressway-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: तेज रफ्तार कार लोडर से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: तेज रफ्तार कार लोडर से टकराई, सात घायल
Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
सार
गुरुवार सुबह हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास आगे चल रहे लोडर को ओवरटेक करने में कार और लोडर में भिडंत हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास ओवरटेक करने में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लोडर से भिड़ गई। हादसे में पिता पुत्र सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उन्नाव जिले के औरास पीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। जनपद फैजाबाद के शहर कोतवाली के राजकरन चौक निवासी महमूद (58) पत्नी महजबी (55) की दवा लेकर बेटे मोवासिर (19) और बेटी हनी (17) के साथ दिल्ली से फैजाबाद लौट रहे थे।
गुरुवार सुबह नौ बजे हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास आगे चल रहे लोडर को ओवरटेक करने में कार और लोडर में भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार महमूद, पत्नी महजबी बेटा मोवासिर और कार चला रहा मुशर्रफ के अलावा बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी लोडर चालक बेचेलाल (30), अब्दुल अजीज (32) और हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा निवासी सजीवन (50) घायल हो गए।
विज्ञापन
जबकि लोडर पर सवार रायबरेली के गुरूबक्सगंज के बसिगवां निवासी सुरेश (32) और कार सवार महमूद की बेटी हनी (17) बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।